आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै॥ श्री यशोदा का परम दुलारा, बाबा के अँखियन का तारा। गोपियन के प्राणन से प्यारा, इन पर प्राण न्योछावर कीजै॥ ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥ बलदाऊ के छोटे भैया, कनुआ कहि कहि बोले मैया। परम मुदित मन लेत बलैया, अपना सरबस इनको दीजै॥ ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥ श्री राधावर कृष्ण कन्हैया, ब्रज जन को नवनीत खवैया। देखत ही मन लेत चुरैया, यह छवि नैनन में भरि लीजै॥ ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥ तोतली बोलन मधुर सुहावै, सखन संग खेलत सुख पावै। सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे, अब इनको अपना करि लीजै॥ ॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै...॥ आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै॥
किसी की महत्ता मानते हुए श्रद्धापूर्वक उसकी पूजा करने की क्रिया या भाव