किस दिन होगी नवदुर्गा के किस रूप की पूजा
नवरात्रि का आरंभ इस दौरान नवदुर्गा के नौ रूपों की आराधना होगी। हर दिन मां के अलग-अलग रूप को समर्पित है। नवरात्र की नौ देवियां हमारे संस्कार एवं आध्यात्मिक संस्कृति के साथ जुड़ी हुई हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस घट स्थापना, कलश स्थापना, ध्वजारोहण, श्री दुर्गा पूजा होगी और नवदुर्गा के पहले स्वरुप मां शैलपुत्री का पूजन होगा। नवरात्रि के द्वितीय दिवस मां ब्रह्राचारिणी का पूजन और चंद्र दर्शन होगा। तृतीय दिवस देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की पूजा होगी। नवरात्रि के चौथे दिवस मां कूष्मांडा की पूजा होगी। नवरात्रि के पंचम दिन मां स्कंदमाता की उपासना होगी। छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना होगी। सातवें नवरात्रि की देवी मां कालरात्रि के साथ श्री दुर्गा अष्टमी आठवें नवरात्रि की देवी महागौरी की पूजा होगी। [[ कन्या पूजन भी किया जाएगा। ]] नवम दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरुप का पूजन होगा, नवरात्रे सम्पूर्ण । [[ कन्या पूजन भी किया जाएगा। ]] दशमी के दिन नवरात्रि व्रत का पारण होगा। [[ कन्या पूजन भी किया जाएगा। ...