श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र

पंचाक्षर स्तोत्र (संस्कृत: श्रीशिवपंचाक्षरस्तोत्रम्) एक स्तोत्र है। स्तोत्र संस्कृत साहित्य में किसी देवी-देवता की स्तुति में लिखे गये काव्य को कहा जाता है। इस स्तोत्र में शिव जी की प्रार्थना की गई है। ॐ नम: शिवाय पर निर्धारित यह श्लोक संग्रह अत्यंत मनमोहक रूप से शिवस्तुति कर रहा है।


परमपूज्य श्री शिवावतार आदिशंकराचार्य जी महाराज।
इस स्तोत्र के रचयिता श्री आदि शंकराचार्य जी हैं जो महान शिव भक्त, अद्वैतवादी, एवं धर्मचक्रप्रवर्तक थे। सनातनी ग्रंथ एवं विद्वानों के अनुसार वे भगवान शिव के अवतार थे। इनके विषय में कहते हैं।..

अष्टवर्षेचतुर्वेदी, द्वादशेसर्वशास्त्रवित् षोडशेकृतवान्भाष्यम्द्वात्रिंशेमुनिरभ्यगात्

अर्थात्, आठ वर्ष की आयु में चारों वेदों में निष्णात हो गए, बारह वर्ष की आयु में सभी शास्त्रों में पारंगत, सोलह वर्ष की आयु में शांकरभाष्य तथा बत्तीस वर्ष की आयु में शरीर त्याग दिया।
इस स्तोत्र के पाँचों श्लोकों में क्रमशः न, म, शि, वा और य है अर्थात् नम: शिवाय। यह पूरा स्तोत्र शिवस्वरूप है।

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र



नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे “न” काराय नमः शिवायः॥
मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय।
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे “म” काराय नमः शिवायः॥
शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय।
श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै “शि” काराय नमः शिवायः॥
वषिष्ठ कुम्भोद्भव गौतमाय मुनींद्र देवार्चित शेखराय।
चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै “व” काराय नमः शिवायः॥
यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकस्ताय सनातनाय।
दिव्याय देवाय दिगंबराय तस्मै “य” काराय नमः शिवायः॥
पंचाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेत् शिव सन्निधौ।
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥
॥ इति श्रीमच्छंकराचार्यविरचितं श्रीशिवपञ्चाक्षरस्तोत्रं सम्पूर्णम् ॥

स्तोत्र एवं भाषांतर


नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै "न" काराय नमः शिवाय॥
हे महेश्वर! आप नागराज को हार स्वरूप धारण करने वाले हैं। हे (तीन नेत्रों वाले) त्रिलोचन, आप भस्म से अलंकृत, नित्य (अनादि एवं अनंत) एवं शुद्ध हैं। अम्बर को वस्त्र समान धारण करने वाले दिगम्बर शिव, आपके 'न' अक्षर द्वारा जाने वाले स्वरूप को नमस्कार है।

मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय।
मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मै "म" काराय नमः शिवाय॥
चन्दन से अलंकृत, एवं गंगा की धारा द्वारा शोभायमान, नन्दीश्वर एवं प्रमथनाथ के स्वामी महेश्वर आप सदा मन्दार एवं बहुदा अन्य स्रोतों से प्राप्त पुष्पों द्वारा पूजित हैं। हे शिव, आपके 'म' अक्षर द्वारा जाने वाले रूप को नमन है।

शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय।
श्री नीलकण्ठाय वृषध्वजाय तस्मै "शि" काराय नमः शिवाय॥
हे धर्मध्वजधारी, नीलकण्ठ, शि अक्षर द्वारा जाने जाने वाले महाप्रभु, आपने ही दक्ष के दम्भ यज्ञ का विनाश किया था। माँ गौरी के मुखकमल को सूर्य समान तेज प्रदान करने वाले शिव, आपके 'शि' अक्षर से ज्ञात रूप को नमस्कार है।

वसिष्ठ कुम्भोद्भव गौतमार्य मुनींद्र देवार्चित शेखराय।
चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै "व" काराय नमः शिवाय॥
देवगण एवं वसिष्ठ , अगस्त्य, गौतम आदि मुनियों द्वारा पूजित देवाधिदेव! सूर्य, चन्द्रमा एवं अग्नि आपके तीन नेत्र समान हैं। हे शिव !! आपके 'व' अक्षर द्वारा विदित स्वरूप को नमस्कार है।

यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय।
दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै "य" काराय नमः शिवाय॥
हे यक्ष स्वरूप, जटाधारी शिव आप आदि, मध्य एवं अंत रहित सनातन हैं। हे दिव्य चिदाकाश रूपी अम्बर धारी शिव !! आपके 'य' अक्षर द्वारा जाने जाने वाले स्वरूप को नमस्कार है।

पंचाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेत् शिव सन्निधौ।
शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥
जो कोई भगवान शिव के इस पंचाक्षर मंत्र का नित्य उनके समक्ष पाठ करता है वह शिव के पुण्य लोक को प्राप्त करता है तथा शिव के साथ सुखपूर्वक निवास करता है।

॥ इति श्रीमच्छंकराचार्यविरचितं श्रीशिवपंचाक्षरस्तोत्रं सम्पूर्णम् ॥

टिप्पणियाँ

श्रेणियां

अच्युतं केशवं रामनारायणम्2 अच्युतस्याष्टकम्2 अथर्वशीर्ष1 अहोई माता1 आरती3 ऋण मोचक मंगल स्तोत्र1 कनकधारा स्तोत्र2 कनकधारा स्तोत्रम् (हिन्दी पाठ)1 करवा चौथ1 कष्ट विमोचन मंगल स्तोत्र1 कामदा एकादशी1 कृष्ण2 कौण्डिन्य ऋषि1 गजमुख2 गणपति स्रोत4 गणेश5 गणेश स्तोत्रं1 गीत1 गोपालं1 चालीसा3 चैत्र नवरात्रि1 णमोकार मंत्र1 दशरथकृत शनि स्तोत्र1 दुर्गा पूजा11 दुर्गाष्टमी1 देवी1 देवीचालीसा1 नमस्ते शारदे देवी1 नवदुर्गा11 नवरात्र12 नवरात्रि11 निर्वाण षटकम्1 नील1 नील सरस्वती स्तोत्र2 पितृ दोष1 पुरुषोत्तम मास1 पूजन1 प्रार्थना1 बजरंग बाण2 बधाई भजन1 बाल कृष्ण3 भज गोविन्दम्1 भजन1 भागवत1 भोग आरती1 मंगल स्तोत्र1 मंत्र6 मङ्गलम् भगवान विष्णुः1 मनसा देवी1 मनसा सततम् स्मरणीयम्1 मनसादेवी1 महा नवरात्रि10 महाशिवरात्रि9 महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम्1 महिषासुरमर्दिनी. स्तोत्रम्1 राम नवरात्रि10 रामत्व1 रामदूत1 रामायणं1 रुद्राष्टकम्1 वंदना5 वसंत नवरात्रि1 विघ्नहर्ता2 विद्वान् सर्वत्र पूज्यते1 विष्णुपञ्जरस्तोत्रम्1 वैष्णो1 वैष्णो देवी1 शांति मंत्र1 शारदा स्तोत्रं1 शिव का चमत्कारी स्त्रोत2 शिवताण्डवस्तोत्रम्1 शिवरात्रि4 श्री गजानन प्रसन्न1 श्री गणेश1 श्री दत्तात्रेयवज्रकवचम्‌1 श्री शिव1 श्री शिव चालीसा1 श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र1 श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्रम्1 श्री शिवमङ्गलाष्टकम्1 श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक2 श्री सरस्वती4 श्री स्कन्द पुराण1 श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र1 श्रीगणपति3 श्रीमद् हनुमन्त बीसा1 श्रीराम तांडव स्तोत्रम्1 षोडशोपचार पूजन1 सप्तश्लोकी दुर्गा1 सरस्वती12 सरस्वती वंदना8 सरस्वती वंदना मंत्र1 सरस्वती स्तोत्रं1 सुखदाता1 सुभाषितानि3 स्तोत्र2 स्तोत्रम्1 स्त्रोत1 हनुमान2 हनुमान वडवानल स्तोत्र1 Astrology2 Chalisa1 gitapress1 kalyan1 Mangal Stotra1 Religious books1 Saraswati1 shiv1 Shri Hanuman4 Shri Hanuman Chalisa1