सरस्वती वंदना मंत्र

सरस्वती वंदना मंत्र

 ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।


या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥1॥

अर्थ : जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली मां सरस्वती हमारी रक्षा करें। ..


शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमाम् आद्यां जगद्व्यापिनीम्।

वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌॥

हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीम् पद्मासने संस्थिताम्‌।

वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥2॥

अर्थ : जिनका रूप श्वेत है, जो ब्रह्मविचार की परम तत्व हैं, जो सब संसार में फैले रही हैं, जो हाथों में वीणा और पुस्तक धारण किये रहती हैं, अभय देती हैं, मूर्खतारूपी अन्धकार को दूर करती हैं, हाथ में स्फटिकमणि की माला लिए रहती हैं, कमल के आसन पर विराजमान होती हैं और बुद्धि देनेवाली हैं, उन आद्या परमेश्वरी भगवती सरस्वती की मैं वन्दना करता हूँ । ..


सरस्वति नमौ नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम: ।

वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्यः एव च ।।

सरस्वति महाभागे विद्ये कमल लोचने ।

विद्यारूपे विशालाक्षि विद्याम् देहि नमो अस्तु ते ।। ३ ।।

अर्थ - सरस्वती को नित्य नमस्कार है, भद्रकाली को नमस्कार है और वेद, वेदान्त, वेदांग तथा विद्याओं के स्थानों को प्रणाम है। हे महाभाग्यवती ज्ञानरूपा कमल के समान विशाल नेत्र वाली, ज्ञानदात्री सरस्वती ! मुझको विद्या दो, मैं आपको प्रणाम करता हूँ ।


सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी, विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु में सदा।

हे सबकी कामना पूर्ण करने वाली माता सरस्वती, आपको नमस्कार करता हूँ।

मैं अपनी विद्या ग्रहण करना आरम्भ कर रहा हूँ , मुझे इस कार्य में सिद्धि मिले।


या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥





टिप्पणियाँ

श्रेणियां

अच्युतं केशवं रामनारायणम्2 अच्युतस्याष्टकम्2 अथर्वशीर्ष1 अहोई माता1 आरती3 ऋण मोचक मंगल स्तोत्र1 कनकधारा स्तोत्र2 कनकधारा स्तोत्रम् (हिन्दी पाठ)1 करवा चौथ1 कष्ट विमोचन मंगल स्तोत्र1 कामदा एकादशी1 कृष्ण2 कौण्डिन्य ऋषि1 गजमुख2 गणपति स्रोत4 गणेश5 गणेश स्तोत्रं1 गीत1 गोपालं1 चालीसा3 चैत्र नवरात्रि1 णमोकार मंत्र1 दशरथकृत शनि स्तोत्र1 दुर्गा पूजा11 दुर्गाष्टमी1 देवी1 देवीचालीसा1 नमस्ते शारदे देवी1 नवदुर्गा11 नवरात्र12 नवरात्रि11 निर्वाण षटकम्1 नील1 नील सरस्वती स्तोत्र2 पितृ दोष1 पुरुषोत्तम मास1 पूजन1 प्रार्थना1 बजरंग बाण2 बधाई भजन1 बाल कृष्ण3 भज गोविन्दम्1 भजन1 भागवत1 भोग आरती1 मंगल स्तोत्र1 मंत्र6 मङ्गलम् भगवान विष्णुः1 मनसा देवी1 मनसा सततम् स्मरणीयम्1 मनसादेवी1 महा नवरात्रि10 महाशिवरात्रि9 महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम्1 महिषासुरमर्दिनी. स्तोत्रम्1 राम नवरात्रि10 रामत्व1 रामदूत1 रामायणं1 रुद्राष्टकम्1 वंदना5 वसंत नवरात्रि1 विघ्नहर्ता2 विद्वान् सर्वत्र पूज्यते1 विष्णुपञ्जरस्तोत्रम्1 वैष्णो1 वैष्णो देवी1 शांति मंत्र1 शारदा स्तोत्रं1 शिव का चमत्कारी स्त्रोत2 शिवताण्डवस्तोत्रम्1 शिवरात्रि4 श्री गजानन प्रसन्न1 श्री गणेश1 श्री दत्तात्रेयवज्रकवचम्‌1 श्री शिव1 श्री शिव चालीसा1 श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र1 श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्रम्1 श्री शिवमङ्गलाष्टकम्1 श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक2 श्री सरस्वती4 श्री स्कन्द पुराण1 श्री हनुमान वडवानल स्तोत्र1 श्रीगणपति3 श्रीमद् हनुमन्त बीसा1 श्रीराम तांडव स्तोत्रम्1 षोडशोपचार पूजन1 सप्तश्लोकी दुर्गा1 सरस्वती12 सरस्वती वंदना8 सरस्वती वंदना मंत्र1 सरस्वती स्तोत्रं1 सुखदाता1 सुभाषितानि3 स्तोत्र2 स्तोत्रम्1 स्त्रोत1 हनुमान2 हनुमान वडवानल स्तोत्र1 Astrology2 Chalisa1 gitapress1 kalyan1 Mangal Stotra1 Religious books1 Saraswati1 shiv1 Shri Hanuman4 Shri Hanuman Chalisa1